Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Current News : गोड्डा में NHM भर्ती का मौका, 64 पदों पर वैकेंसी; 30 अगस्त तक करें आवेदन

Current News : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत गोड्डा जिला स्वास्थ्य समिति ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 64 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। कुल 33 अलग-अलग श्रेणी के पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है।


स्टाफ नर्स से लेकर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट तक पद

भर्ती में स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, ऑक्सीजन ऑपरेटर, ब्लॉक डाटा मैनेजर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, एपिडेमियोलॉजिस्ट और काउंसलर समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन झारखंड सरकार के रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से करना होगा। ऑफलाइन या डाक के जरिए भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

49,500 रुपये तक मिलेगा मानदेय, आवेदन शुल्क भी निर्धारित

अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित मानदेय भी अलग है। उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये से लेकर 49,500 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा। एपिडेमियोलॉजिस्ट के पद के लिए अधिकतम 49,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।


उम्र सीमा में अलग-अलग छूट, मेरिट के आधार पर होगा चयन

उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें 10वीं, 12वीं, संबंधित शैक्षणिक योग्यता और उच्च योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे। किसी पद के लिए 10 से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है। इसके लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं।

डिस्ट्रिक्ट कोल्ड चेन हैंडलर की योग्यता बदली

भर्ती से संबंधित शुद्धि पत्र में डिस्ट्रिक्ट कोल्ड चेन हैंडलर के एक पद की योग्यता में बदलाव किया गया है। अब इस पद के लिए विज्ञान विषय से 12वीं या इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कोल्ड चेन में वैक्सीन हैंडलिंग का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव भी अनिवार्य किया गया है।

उम्मीदवार भर्ती से संबंधित पदवार योग्यता, आयु सीमा, मानदेय, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी गोड्डा जिला की आधिकारिक वेबसाइट और झारखंड सरकार के रिक्रूटमेंट पोर्टल पर देख सकते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !