Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Current News : छात्र आंदोलन पर NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप

Ranchi News :  छात्र आंदोलन के मुद्दे पर मंगलवार को NDA सांसदों ने संसद परिसर में स्थित मकर द्वार तक मार्च किया। इस दौरान सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और विपक्ष पर छात्र आंदोलन के मुद्दे पर संसद में चर्चा से बचने का आरोप लगाया।


NDA सांसदों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्र आंदोलन समेत विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर सदन में जवाब देने के लिए तैयार हैं। सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।

प्रियंका गांधी से भाजपा सांसदों ने पूछा सवाल

झारखंड में छात्रों के आंदोलन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। सांसदों ने सवाल किया कि वह झारखंड क्यों नहीं गईं और झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने अब तक आवाज क्यों नहीं उठाई। भाजपा सांसदों ने प्रियंका गांधी से झारखंड में छात्रों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।


दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में अमित शाह छात्र आंदोलन के मुद्दे पर जवाब देंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे सदन से भागें नहीं। मनोज तिवारी ने झारखंड में छात्रों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए राहुल गांधी से सवाल किया कि राज्य में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर कांग्रेस का क्या रुख है। उन्होंने राहुल गांधी से इस मुद्दे पर जवाब देने की मांग की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !