Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jharkhand Tender Scam: टेंडर घोटाले में आलमगीर आलम के पूर्व OSD के सहयोगी जहांगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Jharkhand Tender Scam: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के तत्कालीन ओएसडी संजीव लाल के सहयोगी जहांगीर आलम को टेंडर घोटाले के जरिए करोड़ों रुपये की कथित मनी लाउंड्रिंग के मामले में आरोपी सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मंगलवार को शीर्ष अदालत ने उसकी जमानत याचिका मंजूर कर ली. जमानत मिलने के बाद जहांगीर आलम करीब दो साल बाद जेल से बाहर आ सकेगा.

जहांगीर आलम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुंदरेश्वर और जस्टिस प्रसन्ना बी वारले की पीठ ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान अदालत ने उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली.

बता दें कि पिछली सरकार में मंत्री रहे आलमगीर आलम को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि उनके तत्कालीन आप्त सचिव संजीव कुमार लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर आलम के ठिकानों से करीब 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे.



नकदी बरामद होने के बाद ईडी ने आलमगीर आलम के साथ संजीव कुमार लाल और जहांगीर आलम को भी गिरफ्तार किया था. अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जहांगीर आलम की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !