Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Seraikela News: साप्ताहिक जनता दरबार में DC नितिश कुमार सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि विवाद और मुआवजे की शिकायतों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Seraikela: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया गया. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

भूमि विवाद से लेकर मुआवजे तक पहुंचे मामले
जनता दरबार में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और भू-अर्जन से जुड़े सामने आए. लोगों ने भू-अर्जन विभाग द्वारा अधिग्रहित जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की मांग रखी. इसके अलावा आदित्यपुर क्षेत्र में कचरा डंपिंग के लिए भूमि चिन्हित करने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और आदित्यपुर नगर निगम में एजेंसी की कथित लापरवाही से संबंधित शिकायतें भी उपायुक्त के समक्ष रखी गईं. मौजा कुचाई के गाड़ाकुटी, कोपलोंग और कसोमकुटी के लिए पृथक ग्राम सभा के गठन से जुड़ा मामला भी जनता दरबार में उठाया गया. लोगों ने अपनी मांग और संबंधित समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया.



अधिकारियों को समय पर समाधान का निर्देश
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !