Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Ranchi News : शहरी क्षेत्रों में महंगा हो सकता है वाटर कनेक्शन, 15 से 20% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

Ranchi News: झारखंड के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए नया वाटर कनेक्शन लेना जल्द ही महंगा हो सकता है। राज्य के नगर निकायों में वाटर कनेक्शन शुल्क में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी किए जाने की तैयारी है।


30 नगर निकायों ने सौंपी समीक्षा रिपोर्ट, मंजूरी के बाद लागू होंगी नई दरें

नगर निकायों ने अपने-अपने क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों की जलापूर्ति व्यवस्था और शुल्क से जुड़ी समीक्षा रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंप दी है। विभाग इन रिपोर्टों का विस्तृत अध्ययन कर रहा है। शुरुआती समीक्षा के आधार पर कनेक्शन शुल्क में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।


नगर निकायों का कहना है कि पेयजल योजनाओं के रखरखाव, बुनियादी ढांचे के विस्तार और नियमित जलापूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधनों की जरूरत है। इसी को देखते हुए शुल्क में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया जा सकता है।

विभाग की ओर से सभी रिपोर्टों का अध्ययन पूरा होने के बाद शुल्क संशोधन का अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। राज्य स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद नई दरों को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो राज्य के सभी 49 नगर निकायों में नए वाटर कनेक्शन की दरें लागू हो सकती हैं। इसका सीधा असर शहरी क्षेत्रों में नया पानी कनेक्शन लेने वाले आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !