Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Baharagora News: बहरागोड़ा में एनएच-49 स्थित फलक इंडस्ट्री फ्यूल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Baharagora: बहरागोड़ा में एनएच-49 के छोटा अर्जुना के पास स्थित फलक इंडस्ट्री फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार को अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के बाद यूनिट में आग भड़की और देखते ही देखते धुआं तथा लपटें तेज हो गईं.

आग लगते ही कर्मचारियों में मची भगदड़
घटना के वक्त कंपनी में कर्मचारी मौजूद थे. आग फैलती देख सभी तत्काल यूनिट से बाहर निकल गए और सुरक्षित स्थान पर पहुंचे. आग की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया. काफी प्रयास के बाद दमकलकर्मियों ने आग को नियंत्रित कर लिया. वहीं, पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर एनएच-49 पर यातायात को संभाला, ताकि राहत और बचाव कार्य में परेशानी न हो. घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप भी मौजूद है. आग की लपटें वहां तक नहीं पहुंचीं, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. अगर आग पेट्रोल पंप तक फैलती तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी.

सुरक्षा इंतजामों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे और पेट्रोल पंप के नजदीक इस तरह की औद्योगिक इकाई के संचालन में सुरक्षा मानकों को लेकर विशेष सतर्कता जरूरी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से कंपनी की वैधता, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण करना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !