Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Jamshedpur News: मानगो गाजाडीह में सुवर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, सिर गायब होने से हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मानगो गाजाडीह में बुधवार सुबह सुवर्णरेखा नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नदी किनारे मौजूद लोगों ने पानी में शव देखा और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

नदी के बहाव में बहकर पहुंचने की आशंका
स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव नदी के बहाव के साथ बहकर गाजाडीह तक पहुंचा हो सकता है. शव की स्थिति काफी पुरानी बताई जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने अनुमान जताया कि शव करीब 10 से 15 दिन पुराना हो सकता है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

सिर नहीं मिलने से उठे सवाल
शव का सिर नहीं होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. कुछ स्थानीय लोगों ने शव के महिला का होने की संभावना भी व्यक्त की है, लेकिन पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि शव पुरुष का है या महिला का. इसी तरह मौत की वजह और शव नदी तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर भी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !