Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Parliament Monsoon Session: FCRA प्रस्ताव को लेकर राज्यसभा में संग्राम, अमित शाह कहां हैं?खड़गे के सवाल पर जेपी नड्डा का पलटवार

Parliament Monsoon Session:  संसद के मानसून सत्र के 18वें दिन बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही FCRA से जुड़े प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए. कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह की सदन में मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया, जबकि बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार के चर्चा से पीछे हटने के आरोपों को खारिज किया.
FCRA प्रस्ताव पर विपक्ष का विरोध
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जैसे ही विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम यानी FCRA से संबंधित प्रस्ताव सदन में रखने पहुंचे, विपक्षी सांसदों ने विरोध शुरू कर दिया. खड़गे ने सवाल उठाया कि जब यह विषय गृह मंत्रालय से जुड़ा है तो कैबिनेट मंत्री अमित शाह सदन में मौजूद क्यों नहीं हैं. उन्होंने मांग की कि गृह मंत्री खुद सदन में आकर जवाब दें और तब तक प्रस्ताव पर आगे की प्रक्रिया रोक दी जाए.

नड्डा ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
खड़गे के सवालों पर जेपी नड्डा ने सरकार का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि सरकार संसद में सभी मुद्दों पर नियमों के तहत चर्चा के लिए तैयार है. नड्डा ने विपक्ष से नारेबाजी और हंगामे के बजाय सदन की प्रक्रिया के अनुसार बहस में हिस्सा लेने की अपील की. इस दौरान सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

केरलम नाम, NCDC बिल और यशवंत वर्मा रिपोर्ट पर नजर
बुधवार की कार्यसूची में कई अहम मुद्दे शामिल हैं. अमित शाह द्वारा केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम किए जाने से संबंधित प्रस्ताव सदन में रखा जाना है. इसके अलावा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम यानी NCDC के प्रशासनिक और वित्तीय ढांचे में बदलाव से जुड़ा संशोधन विधेयक भी पेश किया जाएगा. न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से संबंधित जांच रिपोर्ट भी संसद में रखी जानी है, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने की संभावना है. संसद परिसर के बाहर भी विपक्षी सांसद झारखंड के छात्र आंदोलन समेत अन्य मुद्दों पर विरोध कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जवाब देने के लिए समय सीमा तय करना लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ है और इससे सरकार अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रही है. समाचार लिखे जाने तक संसद में गतिरोध जारी है और आगे की कार्यवाही पर दोनों पक्षों के रुख पर नजर बनी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !