Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Dhanbad News : मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली जेल भेजे गए, 14 दिन की पुलिस रिमांड पूरी

Dhanbad News : भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों की 14 दिनों की पुलिस रिमांड पूरी हो गई। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


रांची में NIA, IB और झारखंड पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस रिमांड मिलने के बाद 31 जुलाई को मिसिर बेसरा समेत तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद से रांची ले जाया गया था। रांची में करीब 11 दिनों तक NIA, IB और झारखंड पुलिस की टीमों ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की सप्लाई और संगठन से जुड़े सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

रिमांड पूरी होने के बाद तीनों नक्सलियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद लाया गया। यहां सदर अस्पताल में तीनों की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल और आसपास के इलाके में पुलिस की कड़ी तैनाती रही।

मिसिर बेसरा पर 2.20 करोड़, मेहनत पर 15 लाख का इनाम

धनबाद लाए गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल शामिल है। उस पर 2 करोड़ 20 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण और गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मेहनत पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस और जांच एजेंसियों की पूछताछ के दौरान माओवादी संगठन से जुड़े नेटवर्क और अन्य गतिविधियों के संबंध में जुटाई गई जानकारी आगे की जांच में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !