Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Jharkhand News: गोड्डा NH-133 पर अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट लदा कंटेनर, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Jharkhand News: गोड्डा के बलबड्डा थाना क्षेत्र स्थित विरामचक के पास NH-133 पर एक सीमेंट लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. बताया जा रहा है कि चालक ने सामने आई बाइक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन से नियंत्रण खो दिया. इस हादसे के बाद मुख्य सड़क पर कुछ देर तक आवाजाही प्रभावित रही.


बाइक को बचाने के दौरान संतुलन बिगड़ गया

रामविलास कुमार महतो कहते हैं कि कंटेनर तेज गति से ललमटिया की ओर से आ रहा था. इसी दौरान पीरपैंती की ओर से एक स्कार्पियो और बाइक सड़क पर आ गई. चालक ने बाइक को बचाने की कोशिश की, लेकिन कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीच में पलट गया.


कंटेनर पेड़ से टकराकर पलटा

चालक अभय पटेल बताते हैं कि वह बक्सर से सीमेंट लादकर साहिबगंज जा रहा था. विरामचक के पास अचानक बाइक सामने आ गई. उसे बचाने के लिए कोशिश की गई, लेकिन वाहन अनियंत्रित हो गया. कंटेनर एक पेड़ से टकराया और पलट गया. खलासी को हल्की चोट आई है. कंटेनर का नंबर MP-19-ZU-9401 बताया गया है.


पुलिस ने हादसे की पुष्टि की

बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि बाइक को बचाने के दौरान कंटेनर पलट गया. चालक और खलासी को मामूली चोटें आई हैं. किसी गंभीर चोट की रिपोर्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !