Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में पुलिस का विशेष अभियान, 17 मामलों में 21 नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और ब्राउन शुगर जब्त

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और अवैध हथियार रखने के मामलों पर अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 17 मामले दर्ज किए और 21 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही नशे से जुड़े 10 मामलों में 34 लोगों को हिरासत में लिया गया।

54 किलो गांजा और 91.25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
पुलिस ने अभियान के दौरान 54 किलोग्राम गांजा और 91.25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। जबकि हथियारों से जुड़े मामलों में 10 देशी हथियार, 15 जिंदा कारतूस और 20 खोखा बरामद किया गया। इनमें 7 देशी पिस्टल और 3 देशी कट्टा शामिल हैं।

अवैध हथियार और कारतूस भी जब्त
जमशेदपुर पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को नशीले पदार्थों के तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए कहा है। वहीं अवैध हथियार रखने और फायरिंग में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अब नशे और हथियार के कारोबार से जुड़े मुख्य स्रोत और पूरे नेटवर्क की तलाश में है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नशे या हथियारों के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी स्थानीय थाना, पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 06572431030 और 06572431028 या डायल 112 पर दें। पुलिस ने कहा है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !