Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Ramdas Soren Statue: टेल्को में स्थापित होगी दिवंगत JMM नेता रामदास सोरेन की आदमकद प्रतिमा, 15 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे अनावरण

Ramdas Soren Statue: जमशेदपुर के टेल्को स्थित खड़ंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनकी भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ये प्रतिमा राजस्थान से लाए गए विशेष संगमरमर से बनी है। कुशल कारीगरों ने इसका निर्माण किया है।

15 अगस्त को होगा प्रतिमा का अनावरण
15 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा का अनावरण होगा। इस कार्यक्रम में विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका अनावरण करेंगे।

पुण्यतिथि पर आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम
रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी अब शुरू हो गई है। आदमकद प्रतिमा लगाए जाने के बाद खड़ंगाझाड़ झंडा चौक उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान की यादगार जगह बन जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !