Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Shivani Sharma Foundation: अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने शुरू किया "शिवानी शर्मा फाउंडेशन", 50 बच्चों को बांटे लैपटॉप

Shivani Sharma Foundation: झारखंड की बेटी और अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने सामाजिक क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए शिवानीशर्मा फाउंडेशन की शुरुआत की है. फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल और आत्मनिर्भरता के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. मुंबई में 9 अगस्त को आयोजित लॉन्च कार्यक्रम के दौरान 50 बच्चों को लैपटॉप और स्पोर्ट्सवियर भी वितरित किए गए.

फाउंडेशन की सोच "छोटा कदम, बड़ा प्रभाव" पर आधारित है. इसके तहत शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ महिला एवं बाल सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास, खेल, पर्यावरण, कला-संस्कृति, आपदा सहायता और सामुदायिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में काम करने की योजना है.


50 बच्चों को मिले लैपटॉप और स्पोर्ट्सवियर
फाउंडेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में 50 बच्चों को लैपटॉप और स्पोर्ट्सवियर दिए गए. इसका उद्देश्य बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और तकनीक के माध्यम से उनके सीखने के अवसर बढ़ाना है.

फाउंडेशन का मानना है कि मौजूदा समय में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है. डिजिटल संसाधनों तक पहुंच भी बच्चों के लिए पढ़ाई और भविष्य के रोजगार के नए रास्ते खोल सकती है.

महिलाओं और बच्चों के लिए काम करेगा फाउंडेशन
शिवानी शर्मा के फाउंडेशन की प्राथमिकता महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाना है. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, ग्रामीण विकास, शहरी सुधार, पर्यावरण और पशु कल्याण के क्षेत्र में भी सामाजिक कार्य किए जाएंगे.

शिवानी शर्मा का कहना है कि हर लड़की को अपने सपनों को पूरा करने का आत्मविश्वास मिलना चाहिए. महिलाओं को अपने अधिकार और क्षमताओं की पहचान करने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा. वहीं बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा.

मुंबई लॉन्च कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग हुए शामिल
फाउंडेशन के लॉन्च कार्यक्रम में महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर, सांसद संजय दीना पाटिल, माहिम दरगाह और हाजी अली दरगाह के मैनेजमेंट ट्रस्टी सुहैल खंडवानी, OOJ फाउंडेशन के संस्थापक योगी प्रियव्रत अनीमेष, समाज सेवक रत्ना भूषण, युवा नेता एवं उद्यमी अमित तिवारी, पूर्व BMC कॉरपोरेटर सुनील अहीर, सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट की ट्रस्टी मनीषा तुपे और मैत्री फाउंडेशन की संस्थापक ऐश्वर्या संगीता सचिन अहीर समेत कई लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों, उद्यमियों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया.

अब रांची में होगा फाउंडेशन का अगला कार्यक्रम
मुंबई के बाद अब शिवानीशर्मा फाउंडेशन झारखंड में अपनी गतिविधियों का विस्तार करने की तैयारी में है. फाउंडेशन का अगला कार्यक्रम रांची में आयोजित किया जाएगा. आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

झारखंड से जुड़ी अपनी जड़ों को देखते हुए शिवानी शर्मा के लिए रांची का कार्यक्रम खास माना जा रहा है. उनका उद्देश्य अपने राज्य के लोगों के बीच सामाजिक पहल को आगे बढ़ाना और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना है.

"सफलता सिर्फ नाम और शोहरत तक सीमित नहीं"
शिवानी शर्मा की इस पहल का उद्देश्य सामाजिक बदलाव में अपनी भूमिका निभाना है. फाउंडेशन के जरिए बच्चों को शिक्षा के संसाधन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर और जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा.

फाउंडेशन का मानना है कि किसी बच्चे को पढ़ाई का साधन देना, किसी महिला को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना या किसी जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना भी समाज में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो सकती है.

मुंबई से शुरू हुआ यह अभियान अब झारखंड तक पहुंचने जा रहा है. रांची में प्रस्तावित कार्यक्रम के साथ फाउंडेशन अपने सामाजिक काम का दायरा और बढ़ाने की तैयारी में है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !