Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Ranchi News : 20 अगस्त को CM आवास घेराव की तैयारी, रांची में बढ़ी सुरक्षा

Ranchi News : छात्रों के आंदोलन को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के बाद छात्रों ने अब 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान किया है। इसे देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।


मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। कई स्थानों पर ट्रैफिक का रूट भी बदला गया है। इसके कारण कचहरी चौक और आसपास के इलाकों में लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ा।

100 से ज्यादा जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 100 से अधिक अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग के जवान भी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन ने आंदोलन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है। पूरे क्षेत्र पर ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है।

हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी तरह की हिंसा की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

मांगों पर सरकार के फैसले का इंतजार

छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी वजह से आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर छात्रों की रणनीति और प्रशासन की तैयारियों पर नजर है। आंदोलन के मद्देनजर रांची में आने-जाने वाले लोगों को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव के कारण परेशानी हो सकती है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !