Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Ranchi News : बांधगाड़ी में 2.02 एकड़ सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण, तालाब और ग्रीन पैच विकसित करने की योजना

Ranchi News : रांची के वार्ड नंबर 6 स्थित बांधगाड़ी में 2.02 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कर जनहित में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने गुरुवार को इलाके का निरीक्षण किया और जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कराया।


निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी जमीन के बेहतर उपयोग को लेकर भी योजना तैयार करने को कहा। प्रस्तावित योजना के तहत जमीन के एक हिस्से में तालाब बनाने और आसपास ग्रीन पैच विकसित करने की तैयारी है।

सरकारी जमीन का होगा जनहित में इस्तेमाल

नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। जमीन का उपयोग इस तरह किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

जमीन के विकास के साथ इलाके में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव तैयार होने के बाद जमीन को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

सामुदायिक भवन के सौंदर्यीकरण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बांधगाड़ी स्थित सामुदायिक भवन और वार्ड कार्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने सामुदायिक भवन का सौंदर्यीकरण कराने के साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इलाके में बेहतर रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइट लगाने को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। नगर निगम की योजना के अनुसार, सरकारी जमीन के विकास के बाद यहां हरियाली, जल संरक्षण और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !