Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Ranchi News : स्वतंत्रता दिवस से पहले मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल, ड्रोन पर रहेगा प्रतिबंध

Ranchi News : स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। 15 अगस्त को इसी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाले सभी कार्यक्रमों का अभ्यास किया गया।


फुल ड्रेस रिहर्सल जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में हुआ। दोनों अधिकारियों ने परेड की सलामी ली और सभी प्लाटून को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई। अधिकारियों को उनके ड्यूटी स्थल और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को अपने ड्यूटी स्थल और जिम्मेदारियों की पूरी जानकारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री और अन्य मुख्य अतिथियों के आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा।

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सुरक्षा जांच को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले लोगों की अच्छी तरह जांच की जाए और किसी भी व्यक्ति को आपत्तिजनक सामान के साथ मैदान में प्रवेश न करने दिया जाए।


मोरहाबादी मैदान में निजी ड्रोन उड़ाने पर रोक

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समारोह स्थल पर निजी ड्रोन से फोटो या वीडियो बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। केवल संबंधित विभाग को ड्रोन के जरिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की अनुमति दी जाएगी।

परेड में CRPF, ITBP, SSB, CISF, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, JAP-1, JAP-2, JAP-10, रांची जिला पुलिस, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी और NCC की टुकड़ियां शामिल होंगी। पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों के साथ NCC गर्ल्स और बॉयज की टुकड़ियां भी परेड का हिस्सा रहेंगी। JAP-1, JAP-10 और झारखंड गृहरक्षा वाहिनी की तीन बैंड पार्टियां भी समारोह में प्रस्तुति देंगी।


इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में फर्स्ट इन कमांड की जिम्मेदारी 2022 बैच के IPS अधिकारी राघवेंद्र शर्मा को दी गई है। वह वर्तमान में रामगढ़ जिले में पदस्थापित हैं। वहीं, सेकेंड इन कमांड की जिम्मेदारी परिचारी प्रवर द्वितीय अनिश मोमित कुजूर संभालेंगे। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं आयोजन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !