Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Seraikela News: सरायकेला में स्वतंत्रता दिवस समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल, DC और SP ने तैयारियों का लिया जायजा

Seraikela: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं. गुरुवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल आयोजित किया गया, जहां उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने पहुंचकर समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
 
 
परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई रिहर्सल
फाइनल रिहर्सल के दौरान पुलिस टुकड़ियों की परेड, मार्चपास्ट और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास कराया गया. उपायुक्त और एसपी ने परेड का अवलोकन करने के साथ सलामी भी ली. अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न हिस्सों की तैयारियों को देखा और जहां जरूरत थी, वहां संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
 
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा
समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी ली. उपायुक्त और एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ यातायात प्रबंधन को लेकर चर्चा की. आम लोगों को समारोह के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जरूरी इंतजाम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.


 
स्टेडियम में इन व्यवस्थाओं का हुआ निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और मंच की तैयारियों को देखा गया. इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था की भी जांच की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को समारोह से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनने देने का निर्देश दिया.
 
"शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस"
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिले के लिए गौरव का अवसर है. समारोह को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से आयोजित करने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी. प्रशासन के अनुसार, समारोह की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं. 15 अगस्त को जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !