Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Seraikela News: जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने लिया संकल्प, कुचाई के सामुडीह में मनाया गया "जल अर्पण दिवस"

Seraikela: जल जीवन मिशन के तहत गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के सामुडीह गांव में "जल अर्पण दिवस" मनाया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जलसहिया, ग्रामीणों और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया.

ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने सुरक्षित पेयजल के इस्तेमाल और पानी के संरक्षण को लेकर शपथ ली. ग्रामीणों को पानी की बर्बादी रोकने और उपलब्ध जल संसाधनों का जरूरत के अनुसार उपयोग करने की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने कहा कि पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है. जल स्रोतों को सुरक्षित रखना और उनका सही इस्तेमाल करना सामूहिक जिम्मेदारी है.



जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव पर जोर
जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को गांव में संचालित जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी गई. पदाधिकारियों ने कहा कि जलापूर्ति योजनाओं को लंबे समय तक सुचारू बनाए रखने के लिए ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने लोगों से जल संरचनाओं की देखभाल और सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की.



हर घर तक सुरक्षित पानी पहुंचाने का लक्ष्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों को मजबूत करना रहा. अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें और गांव में मौजूद जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने में अपनी भागीदारी निभाएं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !