JSSC Constable Exam 2015: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2015 से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट की तारीख और केंद्र की जानकारी जारी कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने कुल 451 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच कराने का कार्यक्रम तय किया है.
20 और 21 अगस्त को होगा मेडिकल टेस्ट
जारी सूचना के अनुसार, मेडिकल फिटनेस टेस्ट 20 और 21 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. इसके लिए झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-01, डोरंडा, रांची को परीक्षा स्थल निर्धारित किया गया है. यह प्रक्रिया झारखंड सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2015 के विज्ञापन संख्या 04/2015 से संबंधित है. मेडिकल जांच का आयोजन राज्य अंतर्गत चयन पर्षद की ओर से किया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आगे बढ़ी प्रक्रिया
आयोग ने बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट में दायर SLP(C) No-1359/2023, जितेन्द्र कुमार शर्मा एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य तथा इससे जुड़े समान मामलों में 3 जून को पारित न्यायादेश के आधार पर की जा रही है. इससे पहले JSSC की ओर से 3 जुलाई को सूचना जारी कर संबंधित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई थी. अब सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
451 अभ्यर्थियों की होगी मेडिकल जांच
इस मेडिकल टेस्ट में कुल 451 अभ्यर्थियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है. आयोग की ओर से निर्धारित तारीख और केंद्र के अनुसार अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए उपस्थित होना होगा.
परीक्षा संबंधी जानकारी: