Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-13

Jamshedpur News: जुगसलाई के एम.ई. स्कूल रोड में 20 फीट गहरे गड्ढे में जलभराव, मकानों पर मंडराया खतरा, लोगों में रोष

Jamshedpur News: जुगसलाई के एम.ई. स्कूल रोड और महतो पाड़ा रोड स्थित मेडीवर्ल्ड के पास एक गहरा गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. लगातार बारिश के कारण इसमें भारी मात्रा में पानी भर गया है, जिससे आसपास के मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.



स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे करीब 20 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा खोदा गया है. कई दिनों की बारिश के बाद यह पूरी तरह पानी से भर चुका है.

पानी जमा रहने से आसपास की मिट्टी कट रही है और धीरे-धीरे धंसाव भी शुरू हो गया है. लोगों का कहना है कि इससे नजदीक बने मकानों की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है.

प्रशासन को दी गई शिकायत
निवासियों ने उपायुक्त, एसडीएम और जुगसलाई नगर परिषद समेत संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है. उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अब तक मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.



डेंगू-मलेरिया का भी खतरा
गड्ढे में लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे डेंगू, मलेरिया और दूसरी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

लोगों की मांग- तुरंत हो कार्रवाई
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए. गड्ढे से पानी निकलवाकर उसे सुरक्षित तरीके से भरवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !