Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Koderma Student Death: कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल हॉस्टल में छात्र उदित की संदिग्ध मौत की जांच CID करेगी

Koderma Student Death: कोडरमा के सेक्रेड हार्ट स्कूल हॉस्टल में 10वीं के छात्र उदित यादव की संदिग्ध मौत अब CID की जांच के दायरे में आ गई है. राज्य सरकार की सिफारिश के बाद अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने इस चर्चित मामले की जांच शुरू कर दी है. अब यह पता लगाया जाएगा कि छात्र की मौत आत्महत्या थी या उसके पीछे किसी साजिश की आशंका है.

हॉस्टल के कमरे में मिली थी उदित की लाश
17 वर्षीय उदित यादव कोडरमा जिले के दूधिमाटी गांव का रहने वाला था. वह सेक्रेड हार्ट स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. 3 मई को असनाबाद स्थित हॉस्टल के कमरे में उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. स्कूल प्रबंधन ने दावा किया था कि उसने गमछे के सहारे फांसी लगाई थी. इसके बाद उसे निजी वाहन से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार ने आत्महत्या की बात नहीं मानी
उदित की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल की कहानी पर सवाल खड़े किए थे. उनका कहना था कि उदित मानसिक रूप से बिल्कुल सामान्य था और वह आत्महत्या नहीं कर सकता. परिवार ने शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी. इसी मांग को लेकर वे कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से भी मिले थे. बाद में विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर CID जांच की सिफारिश की थी.

भाई बोला:- कुछ घंटे पहले तक सब सामान्य था
उदित के बड़े भाई आदित्य कुमार के मुताबिक, घटना वाले दिन वह दो बार हॉस्टल गया था. पहली बार दोपहर में गंदे कपड़े लेने और दूसरी बार शाम को साफ कपड़े व जरूरी सामान देने पहुंचा था.
दोनों मुलाकातों के दौरान उदित सामान्य था और उससे सामान्य बातचीत हुई थी. लेकिन कुछ देर बाद स्कूल के एक छात्र का फोन आया कि उदित की तबीयत खराब है. जब परिवार हॉस्टल पहुंचा, तब वह कमरे में मृत मिला.



पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-20) पर शव रखकर प्रदर्शन किया था. उन्होंने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी.

CID अब हॉस्टल, घटनास्थल, स्कूल प्रबंधन, शुरुआती पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी पहलुओं की जांच करेगी. जांच पूरी होने के बाद ही उदित यादव की मौत की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !