Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-14

Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला में कोयला कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में ICU में भर्ती

Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के कार्मिक नगर स्थित मोती नगर में शुक्रवार सुबह गोली चलने की घटना सामने आई है. इस घटना में 56 वर्षीय कोयला कारोबारी दीपक शर्मा घायल हो गए. परिजन उन्हें तुरंत अशर्फी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है.


गले के निचले हिस्से में फंसी गोली

जानकारी के अनुसार, गोली दीपक शर्मा के गले के निचले हिस्से में जाकर फंस गई है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.


हर पहलु जांच जारी

घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है. फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि गोली खुद चली या किसी दूसरे व्यक्ति ने उन्हें गोली मारी. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद है या कोई अन्य कारण.

मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस जांच में जुट गई. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली चलने के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे. साथ ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !