Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jamshedpur Crime News: बारीडीह शराब दुकान में चोरी, शेड काटकर अंदर घुसे चोर, 60-70 हजार रुपये ले उड़े

Jamshedpur: जमशेदपुर के बारीडीह स्थित शराब दुकान में चोरी की घटना सामने आई है. दुकान संचालक के अनुसार, चोरों ने पीछे की तरफ लगे शेड को काटकर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए.

दुकानदार ने बताया कि वह 14 अगस्त की रात दुकान बंद करके घर चला गया था. इसके बाद 16 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे जब दुकान खोली तो पीछे का शेड कटा हुआ मिला.
अंदर जाकर जांच करने पर गल्ले में रखी रकम गायब मिली. इसके बाद दुकानदार ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी.

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने घटना से संबंधित वीडियो और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !