Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Jamshedpur News: जमशेदपुर के नामदा बस्ती में नाले से मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: जमशेदपुर के नामदा बस्ती इलाके में रविवार को नाले से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर टेल्को और गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है और पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी है.


थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि जिस जगह शव मिला है, वह टेल्को और गोलमुरी थाना क्षेत्र की सीमा के आसपास का इलाका है. इसी वजह से दोनों थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके की स्थिति का जायजा लिया. जांच के बाद टेल्को पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

20 से 24 साल के बीच बताई जा रही मृतक की उम्र
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र करीब 20 से 24 वर्ष के बीच है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और उसके परिवार से जुड़ी कोई जानकारी भी पुलिस को नहीं मिली है. पुलिस पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ परिजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी साफ
युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल टेल्को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !