Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-16

Tatanagar Railway Station: टाटानगर स्टेशन में हाई टेंशन तार की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने मानसिक अस्वस्थता की बात से किया इनकार

Tatanagar Railway Station: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हाई टेंशन तार की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय सागेन हेम्ब्रम के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम का रहने वाला था.

10 अगस्त को हुआ था हादसा
रेलवे पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की सुबह सागेन हेम्ब्रम बक्सर एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया था. इसी दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इलाज के दौरान हुई मौत
रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रेल थाना में यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.



जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों को युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का संदेह है. हालांकि, उसके परिजनों ने इस दावे से साफ इनकार किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !