Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jharkhand Congress: JPSC-JSSC आंदोलन और खनिज बिल पर कांग्रेस का बड़ा हमला, 18 अगस्त से राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान

Jharkhand Congress: झारखंड में छात्र आंदोलन और खनिज संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने साफ कहा कि युवाओं के भविष्य और झारखंड के अधिकारों से समझौता नहीं होगा.

छात्रों के साथ खड़ी है कांग्रेस
प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि कांग्रेस जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की घटना का भी जिक्र किया. कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान होना चाहिए.

चार मंत्रियों की कमेटी कर रही बातचीत
के. राजू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर चार मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है. यह कमेटी छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रही है.

किन मांगों पर बनी सहमति?
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी है.
  • JPSC की 14वीं परीक्षा रद्द करने पर सहमति
  • बैकलॉग परीक्षाओं पर सहमति
  • TDPL परीक्षा रद्द करने पर सहमति

हालांकि, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अभी सहमति नहीं बन सकी है.

खनिज बिल पर केंद्र को घेरा
कांग्रेस ने माइनिंग संशोधन बिल को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया. के. राजू ने आरोप लगाया कि केंद्र ने राज्य से पर्याप्त चर्चा किए बिना इतना बड़ा फैसला लिया. स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि नए कानून से झारखंड को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

18 अगस्त से आंदोलन की तैयारी
विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य का पहला अधिकार है. कांग्रेस ने ऐलान किया कि 18 अगस्त को बड़े राजनीतिक फैसले लिए जाएंगे. इसके बाद जिला स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा. पार्टी का कहना है कि छात्रों और झारखंड के अधिकारों की लड़ाई अब और तेज होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !