Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Hemant Soren Cabinet Meeting: खनिज सेस संकट पर CM हेमंत सोरेन ने बुलाई आपात बैठक, प्रोजेक्ट बिल्डिंग में तय होगी सरकार की रणनीति

Hemant Soren Cabinet Meeting: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार शाम मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अहम बैठक करेंगे. बैठक शाम 4:30 बजे प्रोजेक्ट बिल्डिंग में होगी. सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य मुद्दा खनन सेस और राज्य के दूसरे अहम विषय होंगे.

खनन सेस पर बढ़ी चिंता
केंद्र सरकार के नए कानून के बाद झारखंड के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. राज्य सरकार को खनिज सेस से हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये की आय होती थी. अब नए प्रावधान के बाद राज्य न तो नया सेस लगा सकेगा और न ही पहले का बकाया वसूल पाएगा.

सुप्रीम कोर्ट से मिला था अधिकार
झारखंड सरकार ने खनिज सेस के अधिकार के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी. यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में राज्यों को खनिजों पर सेस लगाने का अधिकार दिया था. इसके बाद राज्य सरकार ने सेस की वसूली भी शुरू कर दी थी.



अब तय होगी सरकार की रणनीति
केंद्र के नए विधेयक के बाद राज्य सरकार आगे क्या कदम उठाएगी, इस पर बैठक में चर्चा होगी. मंत्रियों के साथ कानूनी और वित्तीय विकल्पों पर भी मंथन होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !