Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

BREAKING: JSSC जांच में CID की बड़ी कार्रवाई, कार्यालय और सचिव सुधीर गुप्ता के घर छापेमारी; मंगलवार को फिर होगी पूछताछ

BREAKING: JSSC भर्ती परीक्षा की जांच में सोमवार को CID ने बड़ा एक्शन लिया. विशेष जांच टीम ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कार्यालय और सचिव सुधीर गुप्ता के आवास पर एक साथ जांच अभियान चलाया.


CID की टीम सुबह JSSC कार्यालय पहुंची. अधिकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच की. जांच के दौरान कुछ जरूरी कागजात अपने कब्जे में भी लिए गए.


सचिव सुधीर गुप्ता से हुई पूछताछ
इसके बाद टीम JSSC सचिव सुधीर गुप्ता के घर पहुंची. वहां मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड का भी मिलान किया गया. CID अधिकारियों ने सुधीर गुप्ता से कई घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद उन्हें फिलहाल जाने दिया गया.

मंगलवार को फिर बुलाया
CID ने सुधीर गुप्ता को मंगलवार को दोबारा पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है. सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई बिंदुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है. सोमवार की इस कार्रवाई के बाद JSSC के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !