Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Gumla News: गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार गिरफ्तार

Gumla News: डुमरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रामदेव लोहरा इलाके में संगठन की गतिविधियों को संचालित कर रहा था।


पुलिस को सूचना मिली थी कि रामदेव लोहरा डुमरी क्षेत्र के अकासी और जयरागी गांव के आसपास सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में अभियान चलाया और चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।




JJMP के एरिया कमांडर समेत चार गिरफ्तार, AK-56 और SLR समेत कई हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में रामदेव लोहरा के अलावा अरविंद नायक, मुनेश्वर सिंह और जितेंद्र लोहरा शामिल हैं। पुलिस ने अरविंद नायक को JJMP का एरिया कमांडर बताया है। चारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से AK-56, SLR और एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल बरामद की गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में कारतूस, वॉकी-टॉकी, आठ मोबाइल फोन, वाई-फाई डोंगल और JJMP से जुड़े पर्चे भी बरामद हुए हैं।




संगठन के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान JJMP के अन्य सदस्यों, हथियारों की सप्लाई और इलाके में संगठन की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों का संगठन के दूसरे सदस्यों और हाल की गतिविधियों से किस तरह का संपर्क था। मामले में आगे की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !