Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Chaibasa Rain Effect: चाईबासा में मूसलाधार बारिश से बही पुलिया, मनोहरपुर-रांची मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप्प

 

 Chaibasa Rain Effect: चाईबास जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बारिश के तेज बहाव के कारण मनोहरपुर को राजधानी रांची से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बनी पुलिया अचानक बह गई. इस बड़े हादसे के बाद से इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.




पानी के तेज दबाव में बही पुलिया
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के चलते नदियों और नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया था. जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी और पानी के तेज बहाव का दबाव पुलिया सह नहीं सकी और ताश के पत्तों की तरह ढह गई. पुलिया के बहने के कारण मनोहरपुर और रांची के बीच का सीधा संपर्क टूट गया है.



राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, वैकल्पिक मार्ग की मांग
सड़क संपर्क अचानक कट जाने से न केवल लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों की आवाजाही भी पूरी तरह प्रभावित हुई है. दैनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं के लिए रांची व अन्य इलाकों की ओर जाने वाले लोग रास्ते में ही फंस गए हैं. स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि तुरंत कोई वैकल्पिक रास्ता तैयार किया जाए और क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए.



  फिलहाल यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे मनोहरपुर-रांची रूट के बजाय अन्य डायवर्ट किए गए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !