Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Bihar IAS Transfer List: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, पांच जिलों में बदले DM


Bihar IAS Transfer List: बिहार सरकार ने प्रशासनिक महकमे में एक बहुत बड़ा फेरबदल करते हुए 17 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं. राज्य शासन द्वारा उठाए गए इस बड़े कदम के तहत भोजपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, सिवान और कैमूर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में नए जिलाधिकारियों (DM) को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों को गृह, वित्त और ग्रामीण विकास जैसे बेहद अहम विभागों की कमान थमाई गई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.


शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, पंकज कुमार को मिली गृह विभाग की कमान
इस पूरे प्रशासनिक फेरबदल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार की नई तैनाती को माना जा रहा है. सरकार ने उन्हें गृह विभाग के नए प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी दी है. वहीं मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को बिहार राज्य संयुक्त परीक्षा पर्षद का नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है, और इसके साथ ही वे बिपार्ड के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.


पटना प्रमंडल को मिला नया आयुक्त, कई विभागों के सचिव बदले
प्रशासनिक पुनर्गठन की इस प्रक्रिया में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव राजेश कुमार को पटना प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है. अब तक पटना आयुक्त के पद पर तैनात मयंक बरवड़े को निगरानी विभाग का नया प्रधान सचिव बनाया गया है. इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास को अब ग्रामीण विकास विभाग का नया अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार को वित्त विभाग के प्रधान सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वित्त, उत्पाद और निर्वाचन विभाग में नई नियुक्तियां
वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का नया सचिव बनाया गया है, जिसके बाद नवीन कुमार को इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. निर्वाचन विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल को समाज कल्याण विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है. इसके अलावा बी कार्तिकेय धनजी को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, राजीव रौशन को वित्त विभाग में सचिव संसाधन, तथा चंद्रशेखर सिंह को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

पलामू और आसपास के जिलों सहित 5 जिलों में नए डीएम तैनात
जिला स्तर पर शासन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 5 जिलों के कप्तानों को बदला गया है. खान निदेशक मनेश कुमार मीणा को भोजपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय का तबादला कर उन्हें बेगूसराय का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. गर विकास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सिवान का नया डीएम बनाया गया है. भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी की कमान सौंपी गई है, वहीं बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के निदेशक कुमार अनुराग को कैमूर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !