Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

JPSC And JSSC Exam Irregularities: JPSC-JSSC धांधली में CID की बड़ी कार्रवाई, गिरिडीह से मास्टरमाइंड अभय तिवारी का भाई और भाभी हिरासत में

JPSC And JSSC Exam Irregularities: JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले की जांच कर रही CID की कार्रवाई लगातार जारी है. मामले में अब गिरिडीह से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. CID के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने मास्टरमाइंड अभय तिवारी के भाई और भाभी को हिरासत में लिया है. दोनों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया.

इससे पहले CID ने पत्थलगड्डा, चतरा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी यानी BSO तेजनारायण पंडित को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी को JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले से जुड़े कुछ अहम तथ्यों की जानकारी मिली है. इसके बाद CID के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने अभय तिवारी के भाई और भाभी के खिलाफ यह कार्रवाई की.

दोनों से घोटाले से जुड़े संपर्कों को लेकर पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा लेनदेन और अन्य संदिग्ध गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है. CID अभय तिवारी से जुड़े पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जांच एजेंसी अभय तिवारी के सहयोगियों और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है.



माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारी के आधार पर मामले में आगे और कार्रवाई हो सकती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !