Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Gumla News: गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

Gumla News: झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुमला पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद JJMP के पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ रामदेव उरांव समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि JJMP का सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ आकाशी और जयरागी गांव के आसपास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद सुरक्षा बलों की विशेष टीम गठित की गई और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।


घेराबंदी कर चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर रामदेव लोहरा समेत उसके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पांच लाख रुपये का इनामी रामदेव लोहरा निवासी बींगड़ा, थाना लातेहार, जिला लातेहार शामिल है।

इसके अलावा एरिया कमांडर अरविंद नायक निवासी कोने, थाना लातेहार, मुनेश्वर सिंह निवासी किटा मक्का, थाना जोबांग, जिला लोहरदगा और सक्रिय सदस्य जितेन्द्र लोहरा निवासी उजरा, थाना डुमरी, जिला गुमला को भी गिरफ्तार किया गया है।




AK-56 समेत कई हथियार और मोबाइल फोन बरामद

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी में एक AK-56 राइफल मैगजीन सहित, एक SLR राइफल, एक सेमी-ऑटोमेटिक राइफल, एक वॉकी-टॉकी और आठ मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों, हथियारों के स्रोत और संभावित गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सुरक्षा बलों का अभियान इलाके में लगातार जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !