Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

JP Nadda Health Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की AIIMS में हुई एंजियोप्लास्टी, हालत स्थिर, निगरानी में विशेषज्ञ टीम

JP Nadda Health Update:  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की 17 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एम्स में कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई. 18 अगस्त को अस्पताल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया कि प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है. फिलहाल नड्डा एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में हैं.


सीने में परेशानी के बाद एम्स पहुंचे थे जेपी नड्डा
13 अगस्त की शाम जेपी नड्डा को सीने में असहजता और बेचैनी महसूस हुई थी. इसके बाद उन्हें तत्काल एम्स लाया गया. डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनकी शुरुआती जांच की और स्थिति की वजह पता लगाने के लिए कोरोनरी एंजियोग्राफी की. जांच के बाद उन्हें एहतियात के तौर पर कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती रखा गया. एम्स की प्रवक्ता डॉ. रीमा दादा ने 14 अगस्त को बताया था कि उनकी वाइटल्स सामान्य थीं और उनकी हालत स्थिर थी.

17 अगस्त को हुई एंजियोप्लास्टी अब डिस्चार्ज पर मेडिकल टीम लेगी फैसला
डॉक्टरों ने 17 अगस्त को नड्डा की सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी की. एम्स ने उनकी निजता को ध्यान में रखते हुए धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति या अन्य विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है. 18 अगस्त के अपडेट में अस्पताल ने बताया कि उनकी सेहत स्थिर है और लगातार सुधार हो रहा है.

एंजियोप्लास्टी को पर्क्यूटेनियस कोरोनरी इंटरवेन्शन यानी PCI भी कहा जाता है. इस प्रक्रिया में हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली संकरी या बंद धमनियों को खोलकर रक्त प्रवाह बेहतर किया जाता है. नड्डा फिलहाल कार्डियोलॉजिस्ट की निगरानी में रहेंगे और आगे की मेडिकल स्थिति का आकलन करने के बाद ही डिस्चार्ज पर फैसला लिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा उनके पास रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है. हाल के हफ्तों में वे कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, बैठकों और समीक्षा सम्मेलनों में सक्रिय रहे हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !