Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Seraikela News: खरसावां में मूसलाधार बारिश से संजय नदी की पुरानी पुलिया डूबी, आवागमन पूरी तरह ठप

Seraikela News: सराइकेला-खरसावां में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण खरसावां में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. खप्परसाई के पास संजय नदी पर बनी पुरानी पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई है.


पुलिया के ऊपर बह रहा पानी

संजय नदी का जलस्तर बढ़ने से पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है. इसके कारण सरायकेला और खरसावां के बीच सीधा आवागमन बंद हो गया है. रास्ता बंद होने के बाद दोनों तरफ ट्रक और दूसरे वाहनों की लंबी कतार लग गई है. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आवागमन बंद होने के कारण वाहन चालकों और आम लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे उन्हें करीब 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.


नया पुल तैयार, एप्रोच रोड अधूरा

सबसे बड़ी परेशानी यह है कि संजय नदी पर नया पुल बनकर तैयार है. लेकिन एप्रोच रोड का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. इसी वजह से नए पुल से आवागमन शुरू नहीं हो सका है. अगर एप्रोच रोड तैयार होता, तो लोगों को पुराने पुल के डूबने के बाद भी परेशानी नहीं होती.


जल्द काम पूरा करने की मांग

ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से एप्रोच रोड का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि नए पुल को जल्द चालू करने से इस मार्ग पर आवागमन आसान हो जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !