Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Ranchi Project Bhawan: JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतरे चयनित ASO, लिखित आदेश जारी करने की मांग

Ranchi Project Bhawan: JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ मंगलवार को चयनित सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सड़क पर उतर आए. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और सरकार के फैसले पर विरोध जताया. चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि वे किसी मौखिक आदेश को स्वीकार नहीं करेंगे. उनका कहना है कि सरकार पहले परीक्षा रद्द करने का लिखित आदेश जारी करे.

बोले:- आंदोलन के दबाव में लिया गया फैसला
अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने छात्र आंदोलन के दबाव में परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. उनका कहना है कि इतने बड़े निर्णय का आधिकारिक लिखित आदेश जारी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि सरकार लिखित आदेश जारी करती है, तो वे उसे अदालत में चुनौती देंगे.

कई महीनों से विभागों में कर रहे हैं काम
चयनित सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने परीक्षा पास करने के बाद वैध प्रक्रिया के तहत नियुक्ति हासिल की है. वे कई महीनों से अलग-अलग सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उनका कहना है कि पूरी परीक्षा रद्द करने से उन अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ेगा, जिन्होंने मेहनत और योग्यता के दम पर सफलता हासिल की है.



दोषियों पर कार्रवाई हो, निर्दोषों पर नहीं
अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर भर्ती प्रक्रिया में कहीं गड़बड़ी हुई है, तो उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए. लेकिन पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द करना न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने कहा कि वे अपनी नौकरी और भविष्य बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. जरूरत पड़ने पर सरकार के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !