Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur Flood Alert: जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई नदियां खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में अलर्ट जारी

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा परियोजना (SMP) के चंडिल कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लड सेल (सुवर्णरेखा भवन, आदित्यपुर) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जमशेदपुर में स्वर्णरेखा और खरकई दोनों प्रमुख नदियां खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही हैं. 18 अगस्त 2026 की रात 8:00 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है (Rising Trend), जिससे जमशेदपुर और आसपास के तटीय तथा निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मानगो ब्रिज साइट पर स्वर्णरेखा नदी का वर्तमान जलस्तर 123.82 मीटर दर्ज किया गया है, जो कि इसके खतरे के स्तर (121.50 मीटर) से 2.32 मीटर ऊपर है. वहीं दूसरी ओर, आदित्यपुर ब्रिज साइट पर खरकई नदी का जलस्तर 135.45 मीटर पहुंच गया है, जो इसके डेंजर लेवल (129.00 मीटर) से 6.45 मीटर अधिक है. केंद्रीय जल आयोग (CWC) गेज स्टेशन के डेटा के आधार पर दोनों नदियों के जलस्तर में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है.



स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए फ्लड सेल जमशेदपुर के शिफ्ट प्रभारी ने विशेष नोट जारी कर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्तों (DC) को सतर्क कर दिया है. जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि वे नदियों के तटवर्ती और निचले (Low-lying) इलाकों में तत्काल अलर्ट जारी करें तथा एहतियाती कदम उठाएं, ताकि जलस्तर और बढ़ने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !