Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Jamshedpur News: जमशेदपुर SSP ने किया गोलमुरी थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को गोलमुरी थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. SSP ने थाना की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों और अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान SSP ने थाना परिसर, हाजत और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को देखा और पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर दिया जोर
SSP ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए. अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समाधान करने पर भी विशेष जोर दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !