Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jamshedpur News: 3.5 साल के बच्चे की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट सख्त, जमशेदपुर SSP ने बच्चे को कोर्ट में किया पेश

Jamshedpur News: झारखंड हाईकोर्ट में करीब 3 साल 6 महीने के बच्चे की कस्टडी से जुड़े मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट के आदेश पर जमशेदपुर के SSP बच्चे को लेकर हाईकोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि 24 अगस्त तक बच्चे की कस्टडी उसकी मां को दी जाए। साथ ही बच्चे के पिता को मामले में अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।


बच्चे को विदेश ले जाने की आशंका पर कोर्ट ने लिया था संज्ञान

इससे पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने बच्चे के पिता को उसे लेकर विदेश जाने से रोक दिया था। कोर्ट ने जमशेदपुर SSP को बच्चे का पासपोर्ट तत्काल अपने कब्जे में लेने और बच्चे को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया था।




मां ने दाखिल की थी हेबियस कॉरपस याचिका

बच्चे की मां ने हाईकोर्ट में हेबियस कॉरपस याचिका दाखिल की थी। याचिका में उन्होंने करीब 3.5 साल के बेटे को कोर्ट के समक्ष पेश कराने और उसकी कस्टडी उन्हें सौंपने की मांग की थी। मां की ओर से यह आशंका भी जताई गई थी कि बच्चे के पिता उसे लेकर विदेश जा सकते हैं। इसी आधार पर कोर्ट से बच्चे की सुरक्षा और कस्टडी को लेकर हस्तक्षेप की मांग की गई थी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !