Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jharkhand High Court: पूर्व CM मधु कोड़ा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने हाईकोर्ट में किया जवाब दाखिल

Jharkhand High Court: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. यह मामला ED की चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में किए गए बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है.

ED ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब
सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया. जवाब मिलने के बाद अदालत ने मधु कोड़ा की ओर से प्रति उत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब अगली सुनवाई में कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करेगा.

निचली अदालत से नहीं मिली थी राहत
इससे पहले मधु कोड़ा ने ED की चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव को चुनौती देते हुए निचली अदालत में याचिका दायर की थी. हालांकि, निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद राहत नहीं मिलने पर उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.



हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार अब मधु कोड़ा की ओर से ED के जवाब पर प्रति उत्तर दाखिल किया जाएगा. इसके बाद मामले में आगे की सुनवाई होगी और अदालत अगली प्रक्रिया तय करेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !