Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Giridih News: जर्जर सड़क के विरोध में तेलोडीह में ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला, जल्द निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Giridih News: गिरिडीह के तेलोडीह पंचायत में जर्जर मुख्य सड़क के निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाई. मुखिया शब्बीर आलम के नेतृत्व में लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द सड़क की समस्या दूर करने की मांग की.


सड़क की हालत से ग्रामीण परेशान

मानव श्रृंखला तेलोडीह पेट्रोल पंप से शुरू होकर फॉरेस्ट कॉलोनी तक पहुंची. इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. लोगों ने हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर नारे लगाए.


दो साल से नहीं हुई मरम्मत

मुखिया शब्बीर आलम ने कहा कि सड़क करीब दो वर्षों से खराब है. जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और बारिश में जलजमाव की समस्या बढ़ जाती है. इससे स्कूल, अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी जगहों तक आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है.

स्थायी समाधान की मांग

मुखिया ने प्रशासन से सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि तुरंत निर्माण संभव नहीं है तो फिलहाल सड़क की मरम्मत कराई जाए. उनका कहना है कि खराब सड़क से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है.


मांग नहीं मानी तो आंदोलन

मुखिया ने कहा कि ग्रामीणों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाई है. यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत शुरू कराने की मांग की है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !