Chhattisgarh Women IAS: छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त के प्रशासनिक फेरबदल के बाद 33 में से 12 जिलों में महिला IAS अधिकारी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. नई पोस्टिंग के बाद सक्ती, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों में महिला अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है.
12 जिलों में महिला कलेक्टर
इन जिलों में कोंडागांव, बेमेतरा, नारायणपुर, बालोद, सूरजपुर, सक्ती, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शामिल हैं. इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया में भी महिला IAS अधिकारी कलेक्टर हैं.
नई पोस्टिंग में भी महिला अधिकारी
जयश्री जैन को सक्ती का कलेक्टर बनाया गया है. तुलिका प्रजापति को कबीरधाम की जिम्मेदारी मिली है. वहीं तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर नियुक्त किया गया है.
इन जिलों में संभाल रहीं जिम्मेदारी
• कोंडागांव: नूपुर राशि पन्ना
• बेमेतरा: प्रतिष्ठा ममगई
• नारायणपुर: नम्रता जैन
• बालोद: दिव्या मिश्रा
• सूरजपुर: रेना जमील
• सक्ती: जयश्री जैन
• कबीरधाम: तुलिका प्रजापति
• मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: तनुजा सलाम
• सारंगढ़-बिलाईगढ़: पद्मिनी भोई साहू
• बलरामपुर-रामानुजगंज: चंदन संजय त्रिपाठी
• मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: संतंन देवी जांगड़े
• कोरिया: रोक्तिमा यादव
प्रशासन में बढ़ी महिला भागीदारी
कलेक्टर के तौर पर महिला अधिकारी विकास योजनाओं, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कामों की निगरानी करती हैं. 33 में से 12 जिलों में महिला कलेक्टरों की मौजूदगी राज्य प्रशासन में महिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को दिखाती है.