Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

70th National School Games: चयन प्रक्रिया में उतरे 1,525 खिलाड़ी, 21 अगस्त को वुशु, फुटबॉल और हॉकी का ट्रायल

70th National School Games: 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए झारखंड के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन शुरू हो गया है. बुधवार को खेलगांव में आयोजित चयन प्रक्रिया में शतरंज, कबड्डी और ताइक्वांडो के कुल 1,525 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. यह चयन प्रक्रिया स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित की गई.

बुधवार को तीनों खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया. शतरंज में खिलाड़ियों की रणनीति और एकाग्रता परखी गई. कबड्डी में तेज रेड, मजबूत डिफेंस और टीम के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला. वहीं, ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने फुर्ती, अनुशासन और तकनीकी क्षमता के साथ अपनी दावेदारी पेश की.

शतरंज, कबड्डी और ताइक्वांडो में इतने खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
बुधवार की चयन प्रक्रिया में शतरंज के 362 खिलाड़ियों ने भाग लिया. कबड्डी में 804 खिलाड़ी मैदान में उतरे, जबकि ताइक्वांडो में 359 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लक्ष्य के साथ पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई.

इस राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया का उद्देश्य झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आ रही खेल प्रतिभाओं को मौका देना है. इसके जरिए 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा.



21 अगस्त को वुशु, फुटबॉल और हॉकी का चयन
राज्य स्तरीय खुली चयन प्रक्रिया अभी जारी रहेगी. 21 अगस्त को वुशु, फुटबॉल और हॉकी के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. इन खेलों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !