Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Jamshedpur Crime News: बागबेड़ा में गोलगप्पा विक्रेता से चाकू के बल पर लूटपाट, तीन बदमाश रुपये छीनकर हुए फरार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक गोलगप्पा विक्रेता से चाकू के बल पर लूटपाट की घटना सामने आई है. रेलवे स्कूल के सामने तीन बदमाशों ने युवक को घेरकर मारपीट की और जेब में रखे रुपये छीनकर फरार हो गए.

पीड़ित की पहचान बागबेड़ा निवासी 28 वर्षीय आकाश कुमार के रूप में हुई है. वह गोलगप्पा बेचकर रात में अपना सामान लेकर घर लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार, आकाश जैसे ही बागबेड़ा रेलवे स्कूल के पास पहुंचे, एक युवक ने उन्हें रोककर समय पूछा. जैसे ही वह रुके, युवक ने उनसे पैसे निकालने को कहा.



आकाश ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि इस दौरान एक बदमाश ने चाकू से हमला किया, जबकि दूसरे ने उनका मुंह दबाने की कोशिश की. वारदात के बाद तीनों आरोपी उनकी जेब में रखी नकदी लेकर मौके से फरार हो गए.



घटना के तुरंत बाद आकाश बागबेड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी. पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया. बागबेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !