Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में बिना तिरपाल माल ले जा रहे दो वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, लगाया 1-1 रूपए हजार का जुर्माना

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में यातायात पुलिस ने सड़कों पर बिना तिरपाल लगाए माल का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो वाहनों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा. जांच के दौरान दोनों वाहन बिना तिरपाल लगाए माल लेकर सड़क पर चलते मिले. इसके बाद यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों चालकों पर 1,000-1,000 रूपए का जुर्माना लगाया.

सड़क पर मलबा गिरने से बढ़ता है हादसे का खतरा
यातायात प्रभारी ने बताया कि खुले वाहनों से माल ले जाने के दौरान सड़क पर सामग्री गिरने की आशंका रहती है. इससे सड़क पर मलबा फैलने के साथ दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा सड़क पर गिरने वाली सामग्री से धूल और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ती है. इसी को देखते हुए वाहनों में माल को तिरपाल से ढककर ले जाना जरूरी है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. अधिकारियों ने वाहन मालिकों और चालकों से माल परिवहन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !