Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Jamshedpur News: मानगो के विकास को लेकर उप महापौर ने उपायुक्त को सौंपे प्रस्ताव, जाबिर पुल के पुनर्निर्माण की मांग

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल कुमार कश्यप ने मानगो क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को अलग-अलग पत्र सौंपकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए शिक्षा, बाढ़ सुरक्षा, आवागमन, खेल, प्रशासनिक सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के विकास पर जोर दिया है।


उप महापौर ने उप विकास आयुक्त को भेजे पत्र में बारिश कॉलोनी स्थित जाबिर पुल के पुनर्निर्माण और प्रशासनिक स्वीकृति की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पुल पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग, छात्र-छात्राएं और वाहन इस रास्ते से आवागमन करते हैं।

पत्र में कहा गया है कि पुल की मौजूदा स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है और इससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसे में जनहित और सुरक्षा को देखते हुए पुल के पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर जल्द शुरू कराने की जरूरत है।


मानगो में सरकारी स्कूल और बाढ़ सुरक्षा बांध की मांग

उपायुक्त को भेजे विकास प्रस्ताव में राहुल कुमार कश्यप ने मानगो में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के एक आदर्श राजकीय विद्यालय के निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि इससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने वार्ड-10 के राम नगर और श्याम नगर में बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव और बाढ़ की समस्या का भी मुद्दा उठाया है। इन इलाकों में जनजीवन की सुरक्षा के लिए मजबूत सुरक्षा बांध के निर्माण की मांग की गई है।

इसके अलावा मानगो के व्यवस्थित विकास के लिए सरकारी भूमि चिह्नित कर विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण के लिए आवंटित करने का आग्रह किया गया है। प्रस्ताव में स्थायी नगर निगम कार्यालय, इनडोर स्टेडियम और खेल मैदान, आधुनिक पार्क, सार्वजनिक पुस्तकालय और विवाह मंडप के निर्माण की मांग शामिल है। उप महापौर ने कहा कि मानगो तेजी से विकसित हो रहा है और बढ़ती आबादी के साथ नागरिक सुविधाओं की जरूरत भी बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इन प्रस्तावों को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !