Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Jharkhand Recruitment Controversy: JSSC CGL परीक्षा रद्द होने के बाद सड़कों पर उतरे चयनित अभ्यर्थी, रांची में निकाली तिरंगा यात्रा

Jharkhand Recruitment Controversy: JSSC CGL परीक्षा रद्द होने के बाद नौकरी पर संकट झेल रहे चयनित अभ्यर्थियों ने गुरुवार को राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली. बड़ी संख्या में युवा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे और सरकार से अपनी नियुक्ति बहाल करने की मांग की.

तिरंगा यात्रा में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक तैयारी की, परीक्षा पास की और पूरी चयन प्रक्रिया के बाद नौकरी हासिल की थी. लेकिन अब नियुक्ति रद्द होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है.

छात्रों का कहना है कि नौकरी छिनने के बाद वे दोबारा बेरोजगारी की स्थिति में पहुंच गए हैं. इससे उनके करियर के साथ-साथ परिवार पर भी असर पड़ रहा है. यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी के विरोध में नहीं है. वे सिर्फ अपनी मेहनत, अपने अधिकार और अपने भविष्य की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं.

चयनित युवाओं ने सरकार से पूरे मामले का स्थायी समाधान निकालने की अपील की. उन्होंने मांग की कि जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी थी, उनके हित में जल्द निर्णय लिया जाए. अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित फैसला नहीं होता, तब तक वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !