Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Dhurwa Dam Ranchi: धुर्वा डैम से मिला विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर का शव, 18 घंटे चला NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

Dhurwa Dam Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा डैम में लापता झारखंड विधानसभा के कर्मचारी बुलंद अख्तर का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है. करीब 18 घंटे तक चले रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन के बाद NDRF की टीम ने डैम से उनका शव बाहर निकाला.

जानकारी के मुताबिक, बुलंद अख्तर के डैम में कूदने की आशंका जताई गई थी. सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की. तलाशी के दौरान पुलिस को डैम किनारे एक कार, एक जोड़ी चप्पल और बरसाती मिली. इन सामानों के आधार पर लापता व्यक्ति की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में हुई.

इसके बाद NDRF के गोताखोरों को डैम में उतारा गया. टीम ने लगातार कई घंटे तक पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया और करीब 18 घंटे बाद शव बरामद कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.



फिलहाल धुर्वा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की वजह का पता चल सके. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !