Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Ranchi News: रांची में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, 20 दिनों में कटे 60 हजार से ज्यादा चालान

Ranchi News: रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर यातायात पुलिस ने 20 अगस्त को शहर के अलग-अलग इलाकों में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान 3,199 वाहनों का चालान किया गया। सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर हुई, जिनके 1,441 चालान काटे गए। इसके अलावा नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के 1,228 मामलों में भी कार्रवाई की गई। वहीं तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 177, रेड लाइट तोड़ने पर 155, नो-एंट्री में वाहन ले जाने पर 28 और गलत दिशा में वाहन चलाने पर 26 लोगों का चालान किया गया।


लोगों से नियमों का पालन करने की अपील

इसके अलावा पिलियन राइडिंग के 18, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 18 और तय क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के 16 मामलों में भी चालान काटे गए। यातायात पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त तक अभियान के दौरान कुल 61,908 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। जुलाई महीने में भी एक लाख से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। अगस्त के महज 20 दिनों में ही चालान का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच गया है।


यातायात पुलिस लगातार वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !