Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

JSSC CGL Controversy: JSSC CGL परीक्षा रद्द होने पर भड़के चयनित अभ्यर्थी, रातभर प्रोजेक्ट भवन के बाहर सड़क पर जमाया डेरा

Jhaekhand News: JSSC-CGL परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. गुरुवार को दिनभर विरोध-प्रदर्शन करने के बाद अभ्यर्थियों ने रातभर प्रोजेक्ट भवन के बाहर सड़क पर ही डेरा डाले रखा. चयनित अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की बहाली और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ डटे हुए हैं.


रातभर सड़क पर बैठे रहे अभ्यर्थियों

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने सचिवालय के मुख्य गेट के बाहर खुले आसमान के नीचे रात बिताई. उनका कहना है कि जब तक सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा. अभ्यर्थियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं.

चयनित अभ्यर्थियों ने सेवा सुरक्षा की मांग उठाई

अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने चयन प्रक्रिया पूरी कर मेहनत के आधार पर नौकरी हासिल की है. उनके मुताबिक, कई चयनित अभ्यर्थी अलग-अलग विभागों में काम भी कर रहे हैं. ऐसे में परीक्षा रद्द होने के फैसले से उनके भविष्य पर असर पड़ सकता है.


लिखित आश्वासन की मांग

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सेवा सुरक्षित रखने का लिखित आश्वासन मांगा है. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, धरना जारी रहेगा. फिलहाल अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के बाहर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !